मंझनपुर: मंझनपुर एआरटीओ ऑफिस के पास एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर खम्बे मे भिड़ कर पलटा, घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एआरटीओ ऑफिस के पास एक ई रिक्शा शुक्रवार अनियंत्रित होकर खम्बे मे भिड़ कर पलट गया घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देख आसपास मौजूद लोगों ने भाग कर घटना स्थल पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।