मंझनपुर: सीडीओ ने विकास भवन में 20 विभागों के कार्यालयों का अचानक किया दौरा, ज्यादातर अधिकारी-कर्मचारी मिले नदारद
मंझनपुर स्थित कौशाम्बी के विकास भवन मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ रवि किशोर त्रिवेदी ने कार्यालयों का दौरा किया है।20 विभागो के कार्यालय के दौरे में अधिकांश अधिकारी नदारद रहे है साथ कुछ कर्मचारी भी नहीं थे।सीडीओ ने नाराज़गी जताते हुए एक सप्ताह मे स्पष्टीकरण मांगा है।,डीपीआरओ,समाज कल्याण, कृषि,अल्पसंख्यक,खाद्य विपडन,ग्राम्य विकास,लघु सिंचाई समेत 20 विभाग शामिल है।