मंझनपुर: बहादुर का पूरा में आम रास्ते पर खूंटा लगाने को लेकर हुई मारपीट का वीडियो वायरल, एसपी ने कहा- सीओ को सौंपी गई जांच
चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में आम रास्ते में खूटा गाड़ने के विवाद में 2 पक्ष अपने सामने आ गए। विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक पक्ष की महिला को चोट आई है। आरोप है कि थाना पुलिस में शिकायत करने के बाद आरोपियों ने पीड़ित को दोबारा लाठी डंडे से पीटा है। थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने बताया सीओ को जांच सौंपी गई है।