मंझनपुर: विकाश भवन मंझनपुर में सीडीओ निरीक्षण के दौरान विकास भवन में 12 अधिकारी और 26 कर्मचारी मिले गैरहाजिर
जनपद कौशांबी में बने विकाश भवन में मुख्य विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी ने शुक्रवार की समय 12 बजे विकास भवन में संचालित 20 विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें 12 अधिकारी और 26 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उस पर अधिकारियों के द्वारा गैर हाजिर अधिकारी पर जांच बैठाकर स्पष्टि करण मांगा।