बीना: बीना रेलवे स्टेशन के पास स्थित मेडिकल स्टोर की छत पर चढ़े एक युवक ने किया हंगामा, RPF इंस्पेक्टर ने उतारा
Bina, Sagar | Sep 29, 2024 बीना रेलवे स्टेशन के मुसाफिर खाने से लगे मेडिकल स्टोर की छत पर एक युवक चढ़ गया। युवक के हंगामे को देख बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर आरपीएफ एवं जीआरपी के जवान पहुंच गए, लेकिन युवक उतरने को तैयार नहीं था। युवक को छत से उतरने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, आरपीएफ इंस्पेक्टर ने सूझबूझ से छत पर चढ़कर युवक को नीचे उतारा।