भीलवाड़ा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ कार्यवाही लगातार जारी है। बुधवार को नगर निगम की अतिक्रमण टीम द्वारा लगातार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए सूचना केंद्र चौराहा से सीताराम जी की बावड़ी तक अतिक्रमण हटाया गया। वहीं इस दौरान सूचना केंद्र चौराहे पर कुछ व्यापारी और अतिक्रमण शाखा के टीम अधिकारी आमने-सामने हो गए।