रामगढ़ चौक: कामतानगर में 2 साल की मासूम के सामने मां ने लगाई फांसी, वजह आर्थिक तंगी
कामतानगर से एक रूह कंपा देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है!जहां बुधवार देर शाम 7 बजे 22 वर्षीय चांदनी ने अपनी 2 साल की दुधमुंही बच्ची के सामने ही साड़ी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया।मासूम की आंखों के सामने मां की सांसें हमेशा के लिए थम गईं।महज़ 4 साल पहले सत्रुघन के साथ प्रेम विवाह के बंधन में बंधी थी चांदनी। फ़िलहाल गुरुवार 8 बजे तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ