पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने पाताहातु स्थित एफसीआई (FCI) गोदाम का निरीक्षण कर खाद्यान्न भंडारण, रखरखाव एवं परिवहन व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में उपलब्ध गेहूं, चावल सहित अन्य खाद्यान्न के स्टॉक की समीक्षा करते हुए सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।