फर्रुखाबाद: नौतपा में भीषण गर्मी, फर्रुखाबाद में तापमान 42 डिग्री पहुंचा, सड़कें सूनी, लोग जरूरी काम से ही निकल रहे
फर्रुखाबाद जनपद में नौतपा के दूसरे दिन मंगलवार को भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच उमस से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दोपहर के समय बाजारों में चहल-पहल कम दिखी। हालांकि सोमवार के सापेक्ष मंगलवार को दो डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी दर्ज की गई। कई दिनों से जारी गर्मी के प्रकोप से बड़े-बुजुर्ग और बच्चे सभी प्रभावित हैं