सवायजपुर: हरपालपुर में ब्लाक स्तरीय कृषक मेला एवं गोष्ठी का आयोजन, विधायक रानू सिंह रहे उपस्थित
हरपालपुर में शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय कृषक मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सवायजपुर से बीजेपी विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू मौजूद रहे। विधायक रानू सिंह ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान विधायक रानू सिंह ने उपस्थित किसानों से संवाद स्थापित किया।