#अलीगढ़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तौकीर आलम की प्रेस कॉन्फ्रेंस उस समय विवादों में घिर गई, जब कार्यक्रम के दौरान ही पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ देर के लिए बाधित हो गई। मौजूद नेताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। विवाद की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
#Aligarh #Congress #TauqeerAlam #PressConference #ViralVideo
Koil, Aligarh | Jun 28, 2026