
Aligarh: समीक्षा बैठक गई तेल लेने, पहले चप्पल से 'समीक्षा' होगी! | Congress | Rahul Gandhi | UP News राजनीति के इस 'चप्पलमार मॉडल' को देखकर आप भी कहेंगे—वाह भाई वाह! अलीगढ़ में कांग्रेस की हाई-लेवल समीक्षा बैठक चल रही थी, आगामी चुनाव की रणनीति बन रही थी, और राष्ट्रीय सचिव साहब सामने बैठे थे। लेकिन अचानक नेताओं और कार्यकर्ताओं को जोश आया और उन्होंने दफ्तर को सीधे WWE का अखाड़ा बना दिया! देखते ही देखते स्थानीय नेता शाहिद गुड्डू ने पैर से निकाली चप्पल और एक शख्स की दे-दनादन सर्विस शुरू कर दी! 🤦♂️😂 सबसे गजब का ट्विस्ट: जब सोशल मीडिया पर थू-थू होने लगी, तो कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अल्टीमेट दिमाग दौड़ाया। बोले—'अरे, जिसे चप्पल पड़ी है, वो तो RSS का कार्यकर्ता है और नशे में आया था!' मतलब चप्पल खाते ही सीधे पार्टी बदल गई? क्या गजब की क्रोनोलॉजी है! 🤫 अंदर चप्पलें चल रही थीं और बाहर आकर नेताजी देश की परीक्षाओं पर ज्ञान दे रहे थे। राजनीति के इस सुपर-कॉमेडी ड्रामे का पूरा सच देखिए हमारे इस वीडियो में! (राजनीति के मजे लेने वाले दोस्तों को टैग करें और वीडियो को दबाकर शेयर करें! 🚀) #AligarhCongress #CongressFightVideo #ChappalMarRajneeti #PoliticalSatire #UPPolitics #ViralVideo #TauqeerAlam #CongressMeeting #Roast
Parliament Street, New Delhi | Jun 29, 2026

#अलीगढ़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तौकीर आलम की प्रेस कॉन्फ्रेंस उस समय विवादों में घिर गई, जब कार्यक्रम के दौरान ही पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ देर के लिए बाधित हो गई। मौजूद नेताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। विवाद की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। #Aligarh #Congress #TauqeerAlam #PressConference #ViralVideo
Koil, Aligarh | Jun 28, 2026