हरिद्वार: बहादराबाद पुलिस ने 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ शांतरशाह से एक महिला को किया गिरफ्तार
अवैध नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए बहादराबाद पुलिस ने मंगलवार को शांतरशाह से एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। महिला लंबे समय से अवैध शराब की तस्करी का कार्य करती थी और महिला अक्सर पुलिस की पकड़ से बाहर रहती थी। महिला पर आबकारी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।