हरिद्वार: भारत भ्रमण पर आया श्रीलंका के 40 अधिकारियों का डेलिगेशन पहुंचा रोशनाबाद मुख्यालय, किया गया भव्य स्वागत
भारत भ्रमण पर आया श्रीलंका के 40 अधिकारियों का डेलिगेशन आज हरिद्वार के रोशनाबाद पहुंचा, जहां सभी अधिकारियों का तिलक लगाकर व पुष्प देकर स्वागत भव्य किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन और ट्रेनी आईएएस दीपक शेट ने केंद्र व राज्य सरकार की त्रिस्तरीय पंचायतों, नगर निकायों की स्थापना, उनका महत्व तथा कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।