जींद: शहर के रोहतक रोड पर एक लड़के से मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 8-10 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज
Jind, Jind | Feb 18, 2024 जींद शहर के रोहतक रोड निवासी कृष्ण शर्मा ने गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि 17 फरवरी को बाद दोपहर 3 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 8 से 10 युवकों ने उसके बेटे के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वही आज रविवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी।