कोल: ग्रीनपार्क अपार्टमेंट के चौथी मंजिल के फ्लैट में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
Koil, Aligarh | Feb 18, 2025 ग्रीन पार्क में चौथी मंजिल के फ्लैट में सोमवार देर रात आग लग गई। आग लगने से तेज धुंआ के साथ आग की लपटें उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सोसाइटी के लोगों ने आग की जानकारी तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत काम शुरू किया।