कोल: बोनेर तिराहे से पुलिस ने 2 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से सोने के कुंडल, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
Koil, Aligarh | Feb 17, 2025 थाना गांधीपार्क पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे शातिर लुटेरे शैलेंद्र पुत्र पूरन सिंह,शरद यादव पुत्र मनवीर सिंह को बोनेर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।अभियुक्तो के कब्जे से सोने की तीन कुंडल दो अवैध देसी तमंचे 315 वोर दो जिंदा कारतूस व घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने ममले में आर्म्स एक्ट के तहत बढ़ोतरी की।