प्रेस नोट
जिला दतिया
*पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भांडेर, उनाव, जिगना, बसई एवं सिनावल के लंबित अपराध एवं शिकायतों की समीक्षा की*
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में थाना भांडेर, उनाव, जिगना, बसई एवं सिनावल के लंबित अपराधों, लंबे समय से लंबित शिकायतों तथा कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों एवं आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित अपराधों एवं शिकायतों की स्थिति का प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया तथा लंबित प्रकरणों में की जा रही कार्रवाई एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित अपराध एवं शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा गंभीर एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी बड़ौनी श्री विनायक शुक्ला,एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनमचन्द्र यादव सहित संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।