बिदुपुर: रहिमापुर गांव में बिदुपुर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में एक महिला और एक पुरुष आरोपित को किया गिरफ्तार
बिदुपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रहिमापुर गांव में छापेमारी कर दहेज हत्या के मामले में एक महिला और एक पुरुष आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपित स्थानीय सुनीता देवी एवं रघुवीर कुमार दास बताया गया। बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि रहिमापुर गांव से दहेज हत्या के मामले में दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।