कांगड़ा: गगल के पास 12.63 ग्राम चिट्टे के साथ दो लोगों को किया गया गिरफ्तार, मामला दर्ज: डीएसपी
Kangra, Kangra | Nov 27, 2024 कांगड़ा के साथ लगते पुलिस थाना गगल के तहत दो युवकों को चिट्टे सहित गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार अमृतसर के दो युवकों से पुलिस ने 12.63 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले का जानकारी आज बुधवार काे साढ़े चार बजे डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने दी।