कांगड़ा: घुरकड़ी में पुलिस द्वारा पकड़े गए चिट्टे के आरोपी को न्यायालय से मिला 3 दिन का पुलिस रिमांड: डीएसपी
Kangra, Kangra | Nov 23, 2024 कांगड़ा पुलिस द्वारा गत दिवस देर रात चिट्टे के सौदागर को पकड़ा गया था। जिसके पास से लगभग 6.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। उसे शनिवार काे साढ़े तीन बजे कांगड़ा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि गांव घुरकड़ी में सिकन्दर कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी वार्ड-1 गांव घुरकड़ी का रहने वाला है।