कांगड़ा: कांगड़ा सब्जी में पहुंचे उपज मंडी समिति जिला कांगड़ा के चेयरमैन नरेंद्र (निशु) मोंगरा, आढ़तियों की समस्याएं सुनीं
Kangra, Kangra | Nov 23, 2024 उपज मंडी समिति जिला कांगड़ा के चेयरमैन बनने के बाद शनिवार काे 12 बजकर 30 मिनट पर नरेंद्र (निशु ) मोंगरा सब्जी मंडी कांगड़ा पहुंचे। यहां पहुंचने पर आढ़तियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। वहीं, इस दौरान चेयरमैन निशु मोंगरा ने सब्जी मंडी कांगड़ा का निरीक्षण कर समस्याएं भी सुनी। इस दौरान उनके साथ उपज मंडी समिति कांगड़ा के अधिकारी व कर्मी भी मौजूद रहे।