कांगड़ा: पुराना कांगड़ा के ओल्ड क्रिकेट स्टार क्लब ने टी10 संडे क्रिकेट लीग कॉस्को टूर्नामेंट का आयोजन किया, DSP रहे मुख्यातिथि
Kangra, Kangra | Nov 24, 2024 ओल्ड क्रिकेट स्टार क्लब पुराना कांगड़ा द्वारा टी-10 संडे क्रिकेट लीग कॉस्को टूर्नामेंट का आगाज हो गया। जिसका शुभारंभ रविवार काे 2 बजकर 30 मिनट पर डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताैर मुख्यातिथि पहुंच कर किया। ओल्ड क्रिकेट स्टार क्लब पुराना कांगड़ा द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। खिलाड़ियों से रूबरू हुए।