सिरसागंज: सिरसागंज में ज्वैलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी, 15 हजार का इनामी लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
फिरोजाबाद के सिरसागंज में पीपी ज्वेलर्स से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 15 हजार रुपए के इनामी मुख्य आरोपी अभिषेक को पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।