कोंडागांव: ग्राम उमरगांव में अज्ञात बाइक चालक ने बाइक सवार मामा-भांजा को पीछे से मारी ठोकर, मामा की हालत गंभीर
कोंडागांव जिले के ग्राम उमरगांव में रविवार की शाम 5 बजे अज्ञात बाइक चालक ने सामने जा रहे बाइक को ठोक दिया, वहीं घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया है। इस घटना में डोंगरीगुड़ा निवासी जागेश्वर सोरी बुरी तरह घायल हो गया है वही बाइक में सवार भांजा विकास को भी चोट लगी है। हादसे के बाद इन दोनो घायलों को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जिलाअस्पताल पहुंचाया गया है।