कोंडागांव: विकासनगर मैत्री पार्क में एक ठेकेदार की संदिग्ध मौत, जिला अस्पताल में हुई मौत की पुष्टि
आज रविवार को कोंडागांव जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है एक व्यक्ति की आज सुबह 11 बजे विकासनगर स्थित मैत्री पार्क में संदिग्ध मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रेम मांडवी उम्र 32 वर्ष निवासी बेलगांव धौड़ामाल के रूप में की गई है। वहीं मृतक पेशे से ठेकेदार बताया जा रहा हैं। वह नारायणपुर जाने के लिए अपनी मजदूरों का इंतजार कर रहा था।