कोंडागांव: सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति ने फरसगांव के शिव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
जिला प्रशासन द्वारा जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले में जिला प्रशासन व आम लोगों के संयुक्त प्रयास से स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए विभिन्न तरीकों के लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।रविवार की सुबह करीब 7 बजे फरसगाँव के सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के लोगो ने स्वच्छता अभियान चलाकर शिव मंदिर परिसर में साफ सफाई की।