कोंडागांव: भारत लोकतांत्रिक देश है पर छत्तीसगढ़-बस्तर के आदिवासी समुदाय खुद को आजाद महसूस नहीं कर पा रहे: सांसद राजकुमार रोत
कोंडागांव जिला मुख्यालय के स्थानीय आहूजा पैलेस में आज रविवार की सुबह 11 बजे भारत आदिवासी पार्टी के नेता व राजस्थान के सांसद राजकुमार रोत ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने बस्तर में आदिवासी समुदाय को लेकर चिंता व्यक्त की और कहा भारत लोकतांत्रिक देश है पर बस्तर के आदिवासी खुद को आजाद महसूस नहीं कर पा रहे हैं उनका लगातार शोषण हो रहा है।