कोंडागांव: सुकुरपाल NH-30 में मिली क्षत-विक्षत अज्ञात शव की 48 घंटे बाद भी नहीं हुई शिनाख्त, कोतवाली पुलिस ने शव का करवाया कफन-दफन
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकुरपाल नेशनल हाईवे 30 में 26 सितंबर की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश क्षत विक्षित हालत में देखा गया था। जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई थी। वहीं सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवघर में रखवाया गया था। 48 घंटे बाद शनिवार की शाम 4 बजे शव का कफन दफन कराया गया है।