कठूमर: बहतुकला थाना पुलिस ने भनोखर में युवक पर फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी को 3 दिन में किया गिरफ्तार
Kathumar, Alwar | May 21, 2025 कठूमर के बहतुकला थाना पुलिस ने गत दिनों भनोखर में युवक पर फायरिंग के मामले में तीन दिवस में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि 17 मई को परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने दोस्तों के साथ गांव भनोखर में शादी में गया था कि बसेठ की ओर से तीन बाइक पर सात आठ जने आये और परिवादी खुशीराम मीणा पर देशी कट्टे से फायर कर दिया।