गोमती नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशपशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा (33) की दिनदहाड़े हत्या होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बैंककर्मी सकते में हैं। गुरुवार दोपहर हुए वारदात से कुछ देर पहले दिव्या अपने एक क्लाइंट से मिलने गई थीं। बैंक के पास उनका पति मानस बाजपेयी (35) पहले से घात लगाकर खड़ा था। उसने थोड़ी देर दिव्या से कुछ बातचीत की, फिर अचानक से फायरिंग कर दी। गोली लगते ही दिव्या लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं।
आसपास के लोग फायरिंग की आवाज सुनकर दौड़े। बैंककर्मी भी अंदर से बाहर निकल आए। सब दिव्या को अस्प्ताल लेकर भागे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच, मानस मौके से फरार हो गया। वह हुसडि़या चौराहे पर स्थित अपने किराये के मकान पर पहुंचा। वहां अपनी बहन शीबा (28) की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद की जीवनलीला भी खत्म कर ली। शीबा मानसिक रूप से बीमार थी। मानस के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
#lucknow #lucknowmurder
Korba, Korba | Aug 20, 2026