बिहार के सियासी गलियारे में फिर से कानाफूसी तेज हो गई है। इस बार सरगर्मी बढ़ाई है छोटे सरकार कहे जाने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह ने। उन्होंने गुरुवार की सुबह पूर्व सीएम और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद ही सियासी गलियारे में तरह तरह की चर्चा हो रही है।
अनंत सिंह अपने पटना के विधायक आवास से सुबह में करीब 10 बजे के आसपास निकले। उनका विधायक आवास हार्डिंग रोड में है। वहां से वो नीतीश कुमार के आधिकारिक आवास 7 सर्कुलर रोड पहुंचे। इसके बाद वो सीधे नीतीश कुमार के पास पहुंचे। दोनों के बीच थोड़ी देर बात हुई। सूत्र बताते हैं कि अनंत सिंह ने नीतीश कुमार से काफी दिन बाद मुलाकात होने की बात कही और उनका हालचाल पूछा। बदले में नीतीश कुमार ने भी मुस्कुरा कर अनंत सिंह से उनका हालचाल पूछा।
माना जा रहा है कि आज की नीतीश कुमार से अनंत सिंह की मुलाकात पहले से ही तय थी। उन्होंने पहले ही अधिकारियों से बात करके पूर्व सीएम
Korba, Korba | Aug 20, 2026