भानपुरा: ओसरना में नाले से अतिक्रमण हटाया जा रहा है, ग्रामीणों को जलभराव से मिलेगी राहत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वर्षा पूर्व तैयारियों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में गरोठ अनुभाग के ग्राम ओसरना (तहसील भानपुरा) में नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है।