गिधौर: जनता दरबार में डीएम ने बंझोलिया निवासी महिला को सौंपा ₹4 लाख का आपदा राहत चेक
Gidhaur, Jamui | Jul 13, 2026 जमुई समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में 4 बजे तक डीएम ने लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित कार्रवाई की। इस दौरान गिद्धौर प्रखंड के बंझोलिया गांव निवासी पूजा देवी ने आपदा राहत से संबंधित आवेदन दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने प्रभारी पदाधिकारी, आपदा शाखा को सभी आवश्यक प्रक्रियाएं तत्काल पूरी करने का निर्देश दिया।