जनसमर्थन का यह सैलाब, वार्ड 76 में विकास और बदलाव का नया आगाज है!
आज जनसंपर्क और भव्य रैली के दौरान वार्ड 76 के देवतुल्य मतदाताओं, बुजुर्गों, युवाओं और मातृशक्ति से मिले अपार स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास के लिए मैं हृदय की गहराइयों से आभारी हूँ। सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब साफ बता रहा है कि जीत केवल प्रत्याशी की नहीं, बल्कि वार्ड 76 के हर नागरिक की होने जा रही है।
आप सभी का हर एक वोट वार्ड 76 के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा। इस अटूट विश्वास के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद।
"आपका विश्वास, वार्ड 76 का विकास"
आपकी अपनी बेटी व बहू,
इंद्रा डांगी
प्रत्याशी - वार्ड 76, उदयपुर नगर निगम
#वार्ड76 #जनसंपर्क #जनसमर्थन #विकास_की_ओर वार्ड76_का_विकास जनता_का_विश्वास