उदयपुर पंचायत चुनाव 2026: TSP क्षेत्र की 15 पंचायत समितियों में ST आरक्षण स्थिति
उदयपुर: पंचायती राज चुनाव 2026 के अंतर्गत उदयपुर के टीएसपी (TSP) क्षेत्र की 15 पंचायत समितियों में वार्ड व प्रधान पदों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई है। एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमानुसार अनुसूचित जनजाति (ST) बाहुल्य टीएसपी क्षेत्र की इन 15 पंचायत समितियों में सीटें 'एसटी ओपन' और 'एसटी महिला' वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं।
प्रशासनिक निगरानी में निकाली गई लॉटरी के तहत महिला प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देते हुए 50 प्रतिशत सीटें एसटी महिला वर्ग के लिए सुरक्षित रखी गई हैं, जबकि शेष सीटें एसटी ओपन वर्ग के खाते में गई हैं। इस आवंटन के साथ ही क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।