उदयपुर पंचायत चुनाव 2026: नॉन-टीएसपी के 5 अनारक्षित वार्डों में आरक्षण स्थिति
उदयपुर: पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत नॉन-टीएसपी क्षेत्र के 5 अनारक्षित (सामान्य) वार्डों में आरक्षण की स्थिति भी साफ हो गई है। एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमानुसार पंचायती राज संस्थाओं में लागू 50 प्रतिशत महिला आरक्षण के तहत इन 5 अनारक्षित वार्डों का लॉटरी से निर्धारण किया गया है।
प्रशासनिक निगरानी में संपन्न हुई लॉटरी प्रक्रिया के अनुसार, कुल 5 अनारक्षित वार्डों में से 2 वार्ड 'सामान्य महिला' के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि शेष 3 वार्ड 'सामान्य ओपन' श्रेणी में रखे गए हैं। सामान्य ओपन वार्डों में किसी भी वर्ग का पुरुष या महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेगा। इस आवंटन के साथ ही नॉन-टीएसपी क्षेत्र के वार्डों में भी चुनावी बिसात बिछ गई है।
#UdaipurPolitics #udaipur #mewar #trendingudaipur