पटियाली: पटियाली पुलिस ने नगला मनसुख रोड से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में दो वांछित आरोपियों को दबोचा
पटियाली थाना पुलिस ने गुरुवार को नगला मनसुख रोड से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गौरव निवासी थाना गांव और सुनील निवासी नगला मनसुख को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी बरामद की। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।