गम्हरिया: गम्हरिया में रसोइया-सह-सहायकों को स्वच्छ व सुरक्षित भोजन का प्रशिक्षण दिया गया
गम्हरिया के उच्च माध्यमिक विद्यालय सूर्यगंज परिसर में रसोइया-सह-सहायकों का एक दिवसीय क्षमता संवर्धन-सह-जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड साधन सेवी बीरेन्द्र माला कार ने की। प्रशिक्षण में स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव और बच्चों को सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।