जमुई: जमुई पुलिस ने लूटकांड मामले के तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कार्यालय कक्ष में SDPO ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
Jamui, Jamui | Apr 26, 2024 24 मार्च को दो बाइक पर सवार 5 बदमाशों के द्वारा वरुण तांती व एक अन्य साथी से पैसा और मोबाइल की छिनतई करने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। मामले में तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है बाकी अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह जानकारी कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने दी।