जमुई: डैनीखांड़ गांव के पास ऑटो वाहन की ठोकर से एक युवक हुआ घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 26, 2024 डैनीखांड़ गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ़्तार ऑटो वाहन अनियंत्रित होकर एक युवक को ठोकर मार दी। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव निवासी इंद्रदेव मांझी के पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है।