जमुई: जमुई- सिकंदरा मार्ग पर बिछवे के पास ऑटो पलटने से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई मौत, पत्नी घायल
Jamui, Jamui | Apr 26, 2024 बिछवे गांव के पास तेज रफ़्तार ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में घायल ऑटो सवार पति-पत्नी में से पति की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के मंजोश गांव निवासी उपेंद्र रविदास के रूप में हुई है। घायल महिला बबिता देवी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।