जमुई: लोहरा छठघाट पुल के पास हथियारबंद बदमाशों ने दो युवक के साथ की मारपीट, बाइक, मोबाइल और नगद रुपया छीना
Jamui, Jamui | Apr 26, 2024 लोहरा छठ घाट पुल के पास गुरुवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने दो युवक के साथ छिनतई की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर दोनों की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों युवक घायल हो गया। शुक्रवार की सुबह घायल दोनों युवकों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।