जमुई: सोनपे गांव में डीजे में डांस कर रहे युवक को पड़ोसी ने पीटा
Jamui, Jamui | Apr 26, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के सोनपे गांव में शादी समारोह में शामिल एक युवक डीजे में डांस कर रहा था। जिसे पड़ोसी ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडे व लोहे के रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पहचान सोनपे निवासी संतोष रजक का पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है। घायल के परिजनों ने बताया कि उसके दबंग पड़ोसी ने पीट दिया।