जमुई: मानपुर के पास ऑटो व बाइक की टक्कर में दो युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 26, 2024 मानपुर गांव के पास ऑटो व बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पहचान खैरा प्रखंड के केदुआ निवासी अमन कुमार तथा केराकादो निवासी अखिलेश कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में डीजे बजाने के लिए गया था।