उच्च शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए अब डिग्री कॉलेजों में कार्यरत सभी शिक्षकों का पूरा विवरण समर्थ पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत शिक्षकों की नियुक्ति, शैक्षणिक योग्यता और अनुमोदन संबंधी सभी जानकारियां डिजिटल रूप में दर्ज होंगी। इससे फर्जीवाड़े और कागजी हेरफेर पर प्रभावी अंकुश लगेगा