शाहबाद: सिकंदरपुर नरकतरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पिता ने हत्या का आरोप लगाया
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर नरकतरा गांव में एक युवक का संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटका हुआ शव मिला है। जिससे गांव में सनसनी फ़ैल गई । सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह फोर्सबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।