शाहबाद: नगर पालिका शाहाबाद के वरिष्ठ सभासद की हार्ट अटैक से हुई मौत
नगर पालिका परिषद शाहाबाद के वरिष्ठ सभासद लक्ष्मीकांत त्रिपाठी की शनिवार की रात्रि 10:00 बजे हार्ट अटैक से मौत हो गई। रविवार को दोपहर 1:30बजे नर्मदा स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया। लक्ष्मीकांत त्रिपाठी खत्ता जमाल खां मोहल्ले से निर्वाचित सभासद थे। शनिवार की रात 10:00 बजे वह खाना खाकर लेट तभी उन्हें अटैक पड़ गया।