शाहबाद: सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया, फॉरेंसिक टीम जांच कर चुकी है, अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है
शाहाबाद कोतवाली के सिकंदरपुर नरकतरा गांव में एक पेड़ से लटका मिले 25 वर्षीय राजू के शव को नीचे उतारकर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रविवार को दोपहर 2:00 बजे सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।