शाहबाद: सीएचसी में उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया
शनिवार को उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया। जन औषधि केंद्र के खुलने से क्षेत्र के मरीजों को कम कीमत पर गुणवत्ता बाली दवाइयां मिल सकेंगी और क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी इस मौके पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य भी गिनाए।